{"_id":"64935e0ac744a1d56a066336","slug":"master-ajits-body-recovered-from-the-canal-along-with-the-car-meerut-news-c-40-1-smrt1041-724-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मास्टर अजीत का शव कार समेत नहर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मास्टर अजीत का शव कार समेत नहर से बरामद
Thu, 22 Jun 2023 09:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:50 AM IST
सार
बहसूमा थाना क्षेत्र से लापता चल रहे मास्टर अजीत का शव पुलिस ने झुनझुनी नहर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव झुनझुनी निवासी लापता मास्टर अजीत सिंह (45) का शव बुधवार दोपहर को झुनझुनी नहर से कार समेत बरामद कर लिया गया। परिजनों ने बुधवार सुबह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भिजवाया।
मंगलवार देर शाम मास्टर अजीत पुत्र जबर सिंह निवासी झुनझुनी मंगलवार देर शाम वैगनआर कार सहित लापता हो गए थे। ग्रामीणों व परिजनों ने पूरी रात संभावित जगह व नहर के आसपास तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर डेढ़ बजे झुनझुनी से अकबरपुर की तरफ कुछ दूरी पर गोताखोरों और ग्रामीणों को झुनझुनी नहर में एक कार दिखाई दी। कार में अजीत का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कार को नहर से बाहर निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भिजवाया। अजीत के शव मिलने की सूचना से परिजनों का बुरा हाल हो गया। मृतक अजीत की पत्नी नीटू दहाड़े मार-मारकर रो रही थी। वह कई बार बेहोश भी हुई। मृतक अजीत का पुत्र अंशु 14 वर्ष और पुत्री अंशी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा
गांव झुनझुनी निवासी मास्टर अजीत के नहर में डूबने की भी ग्रामीणों ने अनेक चर्चाएं थी। ग्रामीणों का कहना है कि मास्टर अजीत ने मंगलवार देर शाम को वैगनआर कार में सवार होकर पत्नी को कॉल कर बताया कि अकबरपुर से नहर में तलाश करवा लेना। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने नहर में डूबने की आशंका के चलते पूरी रात नहर के आस-पास खंगाला। वहीं गांव में यह भी चर्चा रही कि वह हार्ट पेशेंट होने की चलते तनाव में था। इसी के चलते उसने नहर में कार डुबोकर जान गंवा दी।