फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Massive uproar after the death of the rape victim, the body remained on the road for 40 minutes.

Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद भारी हंगामा, 40 मिनट तक सड़क पर रखा रहा शव

Sun, 01 Feb 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Massive uproar after the death of the rape victim, the body remained on the road for 40 minutes.
बहसूमा। घर से निकले शव के बाद विलाप करती महिलाएं संवाद
बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे जैसे ही पीड़िता का शव गांव पहुंचा पुलिस प्रशासन ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। गांव की सीमाओं को सील कर बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। शनिवार सुबह अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शव को रास्ते में रखकर करीब 40 मिनट तक जबरदस्त हंगामा किया। परिजनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजे और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अफसरों के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही एक युवक अनुज सैनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवक की मां मुन्द्री ने उसे जहर पिला दिया था। आरोप है कि युवक के परिजनों ने शिकायत करने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह चार दिनों तक वेंटिलेटर पर रही। वेंटिलेटर पर होने के कारण पुलिस पीड़िता के बयान तक दर्ज नहीं कर सकी और शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ मवाना पंकज लवानिया भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात को ही गांव पहुंच गए। गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। बहसूमा मुख्य मार्ग और नहर के पुल की ओर से आने वाली सभी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस रात में ही किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कराना चाहती थी लेकिन परिजनों के सुबह का समय तय करने पर पुलिस बल रात भर गांव में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 मिनट तक चला बवाल
शनिवार सुबह जब किशोरी की अंतिम यात्रा घर से निकली तो गांव से बाहर निकलते ही परिजनों और रिश्तेदारों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस उनके रिश्तेदारों, राजनीतिक नेताओं और मीडिया को गांव में नहीं आने दे रही है।
मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग रखी गई। इसके साथ ही भीड़ ने थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह के व्यवहार पर भी कड़े सवाल उठाए। करीब 40 मिनट तक चली खींचतान के बाद पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता के भाई को विश्वास में लिया और उसे समझा-बुझाकर शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए मनाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
----
वैकल्पिक रास्तों से पहुंचे ग्रामीण, कपसाड़ जैसे हालात की आशंका
हस्तिनापुर क्षेत्र के मालीपुर गांव से जब लोग पीड़ित परिवार को उनके गांव में सांत्वना देने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें मध्य गंग नहर पुल पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। पुलिस का कहना था कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है। इस पर ग्रामीणों अंकुश, राहुल, राजकुमार, दीपक आदि ने आक्रोश जताया। बैरिकेडिंग के बावजूद कई ग्रामीण खेतों और अन्य वैकल्पिक रास्तों से होकर पीड़ित परिवार के गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। एक बार तो लग रहा था कहीं यहां भी सरधना के ज्वालागढ़ या कपसाड़ जैसे हालात न बन जाए लेकिन समय रहते भारी पुलिस बल की मौजूदगी और अधिकारियों की सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल गांव में शोक और तनाव व्याप्त है जिसे देखते हुए लगातार गश्त जारी है। आरोपी के बाकी परिजन भी मकान पर ताला लगाकर भाग गए। पीड़ित परिवार के घर पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
--------------
मुख्य आरोपी अनुज सैनी व उसके पिता ओमबीर को भेजा जेल
बहसूमा। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की जहर से मौत के मामले में मुख्य आरोपी अनुज सैनी को बृहस्पतिवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को उसका मेडिकल भी हो गया था लेकिन पुलिस उसे कोर्ट में पेश नहीं कर पाई थी। आरोपी के पिता ओमबीर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी अनुज सैनी व उसके पिता ओमबीर को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

--------------

दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अनुज और उसके पिता को जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी की मां मुन्द्री और भाई रवि की तलाश की जा रही है। गांव में शांति है लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पहले जो तहरीर दी थी उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। अब पीड़ित पक्ष सामूहिक दुष्कर्म की कह रहा है जिसकी पुलिस जांच कर रही। जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed