{"_id":"69bec715fbbeed020e10002e","slug":"massive-fire-breaks-out-at-cooler-factory-in-roshan-nagar-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad Fire: रोशन नगर में कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; 700 कूलर जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad Fire: रोशन नगर में कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; 700 कूलर जलकर खाक
Sat, 21 Mar 2026 09:58 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, Faridabad
अमर उजाला नेटवर्क, Faridabad
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:58 PM IST
सार
आग लगने के समय फैक्टरी में आठ से 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग भड़कने से पहले सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पिछले चार महीनों से उत्पादन जारी था और बड़ी संख्या में कूलर तैयार कर स्टॉक में रखे गए थे, जो पूरी तरह नष्ट हो गए।
विज्ञापन
कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में शनिवार देर शाम एक कूलर बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आगजनी में करीब 700 तैयार कूलर और भारी मात्रा में कच्चा माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी कर्मचारी बाहर निकल आए, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान फैक्टरी में रखे सिलिंडर भी फट गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय फैक्टरी में आठ से 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग भड़कने से पहले सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। फैक्टरी सूर्या नगर निवासी सतेंद्र पंडित की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्टरी के साथ ही बतासे बनाने की एक अन्य फैक्टरी भी संचालित होती है। आशंका है कि वहीं से आग उनकी फैक्टरी तक पहुंची।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने शुरुआत में खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और काबू से बाहर हो गई। फैक्टरी में कूलर के विभिन्न पार्ट्स लाकर असेंबलिंग का काम किया जाता था। गर्मी के मौसम को देखते हुए पिछले चार महीनों से उत्पादन जारी था और बड़ी संख्या में कूलर तैयार कर स्टॉक में रखे गए थे, जो पूरी तरह नष्ट हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।