{"_id":"6ab6922aca701581880c6863","slug":"mass-singing-to-mark-the-completion-of-150-years-of-vande-mataram-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113717-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन
Fri, 25 Sep 2026 08:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सरधना। सरस्वती शिशु मंदिर सरधना में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संघ चालक धर्मवीर सिंह ने वंदे मातरम के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य वक्ता जिला प्रचारक दीपक ने वंदे मातरम के एक-एक शब्द का अर्थ समझाते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा नदियों और तालाबों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक नीरज जैन ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष योगेश जैन, डॉ. सुंदर लाल, डॉ. ओमकार पुंडीर, पिंकी सोम, उमा त्यागी, सरदार सुखबीर सिंह पनेसर, संकेत सिंह, संजीव जैन, अनिल जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद