फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mass Rudrabhishek was done for world peace, goodwill and public welfare

विश्व शांति, सद्भावना और जनकल्याण के लिए हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

Wed, 06 Aug 2025 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mass Rudrabhishek was done for world peace, goodwill and public welfare
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक महाभारतकालीन प्राचीन महादेव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विश्व शांति, आपसी सद्भाव, जनकल्याण और देश की उन्नति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।
विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि यह मंदिर पांडवों द्वारा स्थापित किया गया था, जहां धर्म युद्ध से पूर्व उन्होंने भगवान शिव से विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया था। यह स्थान आज भी सनातन धर्मावलंबियों की गहरी आस्था का केंद्र है। यहां जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

विहिप के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता हिंदू समाज की सुरक्षा, धर्मांतरण पर रोक, मठ-मंदिरों की रक्षा, गोसेवा और समाज में फैले जातिवाद जैसे जहर को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश को फिर से सोने की चिड़िया बनाने और रामराज्य की पुनः स्थापना के लिए संगठन सतत प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में राजकुमार डूंगर, अनूप, विवेक प्रेमी, अर्जुन सिंह राणा, हर्ष ठाकुर, वरुण, हर्षित सैनी, सूरज सैनी, प्रियंक, अमित चौधरी, मनीष गोस्वामी, प्रियांशु, आकाश वर्मा, राहुल पाल, हरीश सैनी, राजकुमार गुप्ता, विनोद जैन, पंडित विरेंद्र शास्त्री, अनुज, आशीष, जितेंद्र विश्वकर्मा, नागेंद्र राठी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed