फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mason riding a bike dies after colliding with an e-rickshaw; wife injured.

Meerut News: ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, पत्नी घायल

Mon, 20 Jul 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Mason riding a bike dies after colliding with an e-rickshaw; wife injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। बाइक से भीमनगर हस्तिनापुर निवासी कमल सिंह अपनी पत्नी के साथ वापस लौट रहे थे। मीवा मटौरा के रास्ते में ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर लगने पर कमल सिंह (56) की मौत हो गई, जबकि पत्नी ओमवती घायल हो गईं। कमल सिंह के शव को पुलिस ने पीएम (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया, जबकि घायल ओमवती को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया
भीमनगर हस्तिनापुर निवासी कमल सिंह अपनी पत्नी ओमवती के साथ सोमवार दोपहर बाद 3:30 बजे बाइक से अपनी बेटी की ससुराल चितवाना से वापस लौट रहे थे। जैसे ही मीवा मटौरा मार्ग पर भद्रकाली मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कमल सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमवती को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कमल सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे। कमल सिंह के दो बेटे और तीन बेटी हैं, सभी की शादी हो चुकी है। ई-रिक्शा चालक ई-रिक्शा सहित मौके से भाग गया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ई-रिक्शा और उसके चालक की तलाश में जुटी है। शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed