{"_id":"688b89add59e9ad3b605714d","slug":"masked-miscreants-looted-mangalsutra-from-a-woman-in-sanota-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109613-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनौता में नकाबपोश बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनौता में नकाबपोश बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र लूटा
विज्ञापन
गांव नैडू में पहरा देते गांव वाले। (स्त्रोत ग्रामीण) फलावदा।
फलावदा। क्षेत्र के गांव सनौता में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। वहीं बदमाशों ने गांव नगला काटर में भी कई घरों में घुसने का प्रयास किया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
गांव सनौता में दीवार कूदकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने बरामदे में सो रही मीणा पत्नी किरणपाल के कानों के कुंडल व मंगलसूत्र छीन लिए। आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए। जाग होने पर बदमाश मौके से भाग गए। इसके बाद सनौता में ही दूसरे मोहल्ले में बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन आहट होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों पर फायर कर दिया। इससे बदमाश भाग गए। पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
वहीं, गांव नंगला काटर में बुधवार रात्र करीब 1:00 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने गांव के बाहरी छोर पर स्थित जयप्रकाश सैनी, आदेश कुमार और संतोष के मकान के दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। शोर होने पर परिजन व मोहल्ले के लोग जाग गए। ग्रामीण बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन बदमाश भाग गए। गांव नैडू व गडीना में भी बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। जाग होने पर बदमाश भाग गए। ग्रामीण पहरा देकर रात गुजार रहे हैं।