फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Masked miscreants entered the shop and robbed 10 thousand rupees from the merchant

नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी से 10 हजार रुपये लूटे

Fri, 12 Feb 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants entered the shop and robbed 10 thousand rupees from the merchant
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी से 10 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

दौराला। लावड़ रोड पर बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने के दौरान व्यापारी से दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर 10 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
दौराला निवासी राहुल जैन लावड़ मार्ग पर किराने की दुकान करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे। जब वह दुकान के अंदर दाखिल हुए तो पीछे से आए नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनसे 10 हजार रुपये लूट लिए। उनके जाने के बाद व्यापारी ने शोर मचाया। एकत्रित हुए व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। परंतु बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि जल्द बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
व्यापारियों ने घटना पर रोष जताया
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने घटना पर रोष जताया। व्यापार संघ अध्यक्ष ठाकुर हरपाल सिंह चौहान ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर दौराला क्षेत्र में लूट की दो और रुहासा गांव में चार दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी हैं, परंतु पुलिस अब तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। जिस कारण चोरों व बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed