फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Martyr Satendra's dead body has reached his village and now the funeral will be done

शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बेटे दीपांशु ने दी मुखाग्नि, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 14 Jun 2019 02:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jun 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Martyr Satendra's dead body has reached his village and now the funeral will be done
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद हुए शामली के जांबाज सीआरपीएफ जवान सतेंद्र कश्यप का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बेटे दीपांशु ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस दौरान प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल और डीएम अखिलेश सिंह सहित जिले भर के जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग सतेंद्र की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सीआरपीएफ के आईजी देवेन्द्र चौहान व डीआइजी के. थॉमस ने शहीद सतेंद्र को श्रद्धांजलि दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन


सतेंद्र की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
जिले के हजारों लोग जांबाज बेटे को अंतिम विदाई देने गांव किवाना पहुंचे। जब तक सूरज चांद रहेगा, सतेंद्र तेरा नाम रहेगा के जयघोष इस दौरान गूंजते रहे। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम आनंद कुमार शुक्ला सीओ एके सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सीआरपीएफ के अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Martyr Satendra's dead body has reached his village and now the funeral will be done
शहीद सतेंद्र का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमले में शहीद हुए सतेंद्र का पार्थिव शरीर उनके गांव किवाना में शुक्रवार सुबह आठ बजे पहुंचा। शामली के लाल सतेंद्र के शव के इंतजार में सुबह चार बजे से ही मेरठ-करनाल हाईवे स्थित लिसाड़ मोड़ पर आस-पास गांवों के सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लिए खड़े थे। जैसे ही सुबह आठ बजे सतेंद्र का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो भारत माता की जय, शहीद सतेंद्र अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। इस दौरान हर किसी की आंखों में आंसू आ गए।

बताया गया कि करीब तीन किलोमीटर तिरंगा यात्रा के साथ हजारों लोगों की मौजूदगी में सतेंद्र का शव गांव पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन में पुष्पांजलि के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ गई। वहीं प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल और डीएम अखिलेश सिंह सहित जिले भर के जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग सतेंद्र की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।

Martyr Satendra's dead body has reached his village and now the funeral will be done
शहीद जवान की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

खबर आते ही कवाना में मचा कोहराम
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकी हमले में शामली के लाल सतेंद्र कश्यप (32) भी शहीद हो गए। शहादत की खबर जैसे ही कांधला इलाके के उनके गांव किवाना पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी सोनिया और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

गुरुवार सुबह पूरा गांव सतेंद्र के घर के बाहर उमड़ पड़ा। गमजदा लोगों में आतंकियों के खिलाफ गुस्सा था। लोग सतेंद्र अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। शहीद के पिता मुनीराम का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। 

उधर, डीएम अखिलेश सिंह, एएसपी, एसडीएम भी गांव पहुंचे थे और शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। पिता मुनीराम ने बताया कि बागपत के निरपुड़ा गांव निवासी सतेंद्र के दोस्त सोनू के परिजनों से उन्हें बेटे की शहादत की सूचना मिली। सोनू भी सीआरपीएफ में है और उसकी भी तैनाती कश्मीर में है। उसने बुधवार रात अपने परिजनों को आतंकी हमले की जानकारी दी थी। रात करीब 11 बजे सोनू के पिता ने सतेंद्र की बटालियन में फोन किया तो बताया गया कि सतेंद्र आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed