फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman returning after applying Tilak to brother dies in a road accident

Meerut News: अन्य केंद्र..... भाई को तिलक कर लौट रही विवाहिता की सड़क हादसे में मौत

Thu, 23 Oct 2025 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Married woman returning after applying Tilak to brother dies in a road accident
दुर्घटान में मरी रचना का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।
बहसूमा बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो कार की टक्कर लगने से हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे में पति व दो बच्चों के अलावा बड़ी बहन को भी आई चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा (मेरठ)। भाई दूज के पर्व पर गांव समसपुर में भाई को तिलक कर बाइक पर मेरठ लौट रही विवाहिता रचना (30) पत्नी विपिन कुमार की बहसूमा बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा गंभीर रूप से घायल पति विपिन व दो बच्चों को इलाज के लिए मेरठ अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक, बहसूमा क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी रचना पुत्री राजपाल का विवाह मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा में विपिन के साथ 10 साल पर पूर्व हुआ था। वह अब फूल बाग कॉलोनी नेहरू नगर मेरठ में रह रहे हैं। भाई दूज के पर्व पर बृहस्पतिवार को रचना अपनी दो बेटियों आरोही (8), इटासा (7) और मेरठ में रहने वाली बड़ी बहन सविता के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके समसपुर गई थी। भाई नीरज, परविंदर, कुंवर पाल व पवन का तिलक कर यह सब बाइक पर ही मेाठ लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव से कुछ दूर बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने पहुंचने पर सामने से गलत साइड से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रचना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल विपिन कुमार व उसकी दो पुत्रियों को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बड़ी बहन सविता मामूली रूप से घायल हुईं। बोलेरो की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का हना है कि बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। अभी पीड़ित के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed