फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman raped, porn video sent to husband, wife thrown out of house

Meerut News: विवाहिता से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो पति को भेजा, पत्नी को घर से बाहर निकाला

Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman raped, porn video sent to husband, wife thrown out of house
विवाहिता से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो पति को भेजा, पत्नी को घर से बाहर निकाला
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाहिता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही उसके पति को भी भेज दिया। पति ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और और तहरीर दी। देर शाम तक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया था।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर में बताया कि शादी से पूर्व पड़ोसी युवक ने घर पर अकेली पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि तीन माह पूर्व उसका विवाह मुजफ्फरनगर के एक गांव में हुआ था। वह मायके आई तो आरोपी ने उसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता से कई बार रुपये भी ऐंठे। करीब एक सप्ताह पूर्व रुपये न मिलने पर आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने उसके पति को भी यह वीडियो भेज दिया। पति ने वीडियो देखने के बाद पत्नी को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने मायके पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर मुल्हेड़ा चौकी पहुंचे।
आरोप है कि चौकी प्रभारी ने आरोपी पक्ष से मिलकर पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाया। पीड़िता शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची और दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। लेकिन देर शाम तक थाना प्रभारी पीड़ित पक्ष से तहरीर बदलवाते रहे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के प्रभाव के चलते मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed