फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   married woman murdered by in laws for dowry in bijnor district after three months of love marriage

यूपी: लव मैरिज के तीन महीने बाद ही विवाहिता की हत्या, शव बंद मकान में डाला, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Thu, 12 Nov 2020 01:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
married woman murdered by in laws for dowry in bijnor district after three months of love marriage
मृतक जरीन फातिमा का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में परिजनों द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं करने के चलते ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी और उसका शव घर के बाहर बंद मकान में डालकर फरार हो गए। मृतका के पति, जेठ, सास व दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को मृतका के मामा रिजवान अहमद निवासी ऊमरी कलां ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 24 वर्षीय भांजी जरीन फातिमा पुत्री इंतसार अहमद ने तीन महीने पहले गांव के ही जावेद अख्तर के पुत्र नूर अख्तर के साथ लव-मैरिज की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि नूर अख्तर व उसके परिजन दहेज लाने के लिए जरीन फातिमा को प्रताड़ित करते थे। धमकी देते थे कि यदि उन्हें दहेज नहीं मिला, तो वे उसकी हत्या कर देंगे। यह बात जरीन ने मामा और अपने घर वालों को बताई थी। मंगलवार रात जेठ जुनेद अख्तर व नवेद अख्तर, पति नूर अख्तर, सास शमा परवीन और ननद  इंशा व हिबा ने जरीन फातिमा की हत्या करदी। उसके गले व शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शव को छिपाने तथा खुर्दबुर्द करने की नीयत से उसे अपने बंद पड़े मकान में डाल दिया। मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा शव देखने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। तब वह अपने भांजे इसरार और उसके चाचा महताब के साथ मौके पर गया तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


सीओ अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाल अरुण कुमार त्यागी व अपराध निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन एवं मोहल्ले के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 

चार दिन पहले बीमार पिता से मिलने आई थी जरीन
जरीन फातिमा द्वारा नूर अख्तर के साथ लव-मैरिज करने से परिवार उससे नाराज था। इसी बीच पिता इंतसार बीमार हो गए। पिता की बीमारी की सूचना पाकर जरीन पति नूर अख्तर के साथ सात नवंबर को पिता से मिलने और शादी के लिए गलत तरीका अपनाने पर माफी मांगने आई थी। अगले दिन आठ नवंबर को इंतसार का इंतकाल हो गया। तब जरीन और नूर उनके दफीने में भाग लेने वहां पहुंचे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed