फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman killed with shovel in Lisadigate of Meerut accused lover detained

Meerut: लिसाड़ीगेट मे विवाहिता की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी प्रेमी हिरासत में लिया

Sun, 07 Aug 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 07 Aug 2022 09:55 PM IST
सार

युवती की हत्या के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली, जिसमें कुछ लोग पहले बोलने से बचते रहे। बाद में 55 साल के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि खालिद अपनी प्रेमिका रुखसार से एक तरफा प्यार करता था।

विज्ञापन
Married woman killed with shovel in Lisadigate of Meerut accused lover detained
घटना के बाद मौके पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ीगेट इलाके में विवार को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। प्रेमी ने अपनी 25 साल की विवाहिता प्रेमिका को फावड़े से काटकर कत्ल कर दिया। युवती का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटना निर्माणाधीन मकान में अंजाम दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शहजाद कॉलोनी निवासी रुखसार (25 साल) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसकी चार साल की बेटी भी है। महिला का लिसाड़ीगेट निवासी खालिद से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खालिद ने रविवार दोपहर फावड़े से काट कर रुखसार की हत्या कर दी। गर्दन पर वार करने के साथ शरीर पर 20 से ज्यादा निशान मिले हैं। खून से लथपथ हालत में शव को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवती की हत्या के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली, जिसमें कुछ लोग पहले बोलने से बचते रहे। बाद में 55 साल के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि खालिद अपनी प्रेमिका रुखसार से एक तरफा प्यार करता था। यह जानकारी परिवार और आसपास के लोगों को भी थी। लेकिन पड़ोस में बदनामी के कारण कोई बोलता नहीं था।

यह भी पुलिस को पता चला है की खालिद शादी करना चाहता था। महिला विरोध करती थी, जिसके चलते खालिद ने महिला का कत्ल कर दिया। जिस मकान में युवती का शव मिला है निर्माणाधीन है। यह मकान हत्यारोपी खालिद के साले नईम का बताया गया है। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि युवक ने अपनी प्रेमिका की फावड़े से काटकर हत्या की है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली गई है। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed