फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman hanged to death after dowry demands were not met

Meerut News: बागपत के लिए...... दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

Wed, 22 Oct 2025 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged to death after dowry demands were not met
सरूरपुर। गांव नारंगपुर निवासी मृतक तनु उर्फ वर्षा फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी विवाहिता वर्षा उर्फ तन्नू (22) पत्नी सचिन कुमार का शव बुधवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत करते हुए स्थिति पर नियंत्रण किया। विवाहिता के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बागपत के थाना बालैनी के गांव दत्तनगर निवासी केशव पुत्र मुनेश पाल ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी तीन साल पहले नारंगपुर निवासी सचिन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से वर्षा की ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने वर्षा की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए आरोपियों ने शव को फंदे पर लटका दिया। मृतका के भाई ने उसके पति समेत चार लोगाें के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणाें ने बताया कि वर्षा के कोई संतान नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed