फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman hanged on the noose, death

विवाहिता फांसी के फंदे पर झूली, मौत

Sun, 07 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged on the noose, death
विवाहिता फांसी के फंदे पर झूली, मौत
विज्ञापन

- मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव पाची में शनिवार शाम एक नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव नीचे उतारा तथा विवाहिता के मायके पक्ष को मामले की सूचना दी। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के गांव पांची निवासी मोनू पुत्र बेगराज प्रजापत का विवाह आठ माह पहले मुंडाली गांव की रहने वाली रितु के साथ हुआ था। मोनू गांव से हापुड़ रोड तक अपना थ्री व्हीलर चलाता है। मोनू की मां गांव में ही मजदूरी करती है। शनिवार को मोनू थ्री व्हीलर लेकर गया था तथा उसकी मां मजदूरी पर गई थी। शाम के समय दूधिया उनके घर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने चाहरदीवारी से अंदर झांककर देखा तो रितु (22) बरामदे में लगे छत के पंखे से साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी दिखी। जिसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी। मृतका का पति व सास भी मौके पर पहुंचे। सीओ किठोर बृजेश कुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के साथ ही मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष ने कहा कि उनके पहुंचने से पहले शव पोस्टमार्टम के लिए न भेजा जाए। मायके पक्ष के लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed