फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman found hanging in Parikshitgarh, dead

Meerut News: परीक्षितगढ़ में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मौत

Thu, 21 Nov 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in Parikshitgarh, dead
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। नगर के खजूरी दरवाजा में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला बिजनौर की थाना कोतवाली शहर के गांव तिवड़ी निवासी मनोज पुत्र राम किशन ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने पुत्री सोनिका उर्फ सोनिया (25) की शादी परीक्षितगढ़ के मोहल्ला खजूरी दरवाजा निवासी रवि पुत्र बलबीर के साथ इसी वर्ष 18 फरवरी को की थी।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन सोनिका के साथ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर शोषण करते थे। पुत्री ने कई बार फोन पर अपने साथ हुए अत्याचार की जानकारी भी दी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने मंगलवार की रात सोनिका उर्फ सोनिया की फंदा लगाकर हत्या कर दी। मृतका के ससुर बलबीर ने फोन पर पुत्री की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। रात में ही परिजनों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि बेड पर सोनिका मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। शव देखकर से प्रतीत हो रहा था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर ससुराल पक्ष के लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मृतका के पिता ने थाना पुलिस को हत्या की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने मृतका के पति रवि, ससुर बलबीर, देवर रोहित, सास बबीता, नंद राखी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति रवि व ससुर बलवीर को गिरफ्तार कर लिया।





शादी की खुशियों को लगा ग्रहण



दो दिन पूर्व ही सोनिका के देवर रोहित की शादी हुई थी। नव नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए संगीत गीत की रस्म चल रही थी। इसी रात रवि की पत्नी सोनिका उर्फ सोनिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने पर परिवार की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed