{"_id":"6a480aee7e59bb7ea408c4b0","slug":"married-woman-attempts-suicide-by-hanging-husband-saves-her-life-meerut-news-c-72-1-mct1011-155661-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता ने की फंदा लगाकर जान देने की कोशिश, पति ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता ने की फंदा लगाकर जान देने की कोशिश, पति ने बचाई जान
विज्ञापन
पति की शराब की लत से तंग महिला ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में पति की शराब की लत और घरेलू विवाद से परेशान विवाहिता नताशा (26) ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते पति की नजर पड़ने पर उसे नीचे उतार लिया, जिससे उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में महिला को रुड़की रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस के अनुसार, पल्लवपुरम फेज-1 स्थित रॉयल पार्क कॉलोनी निवासी कपिल कुमार निजी कंपनी में कार्यरत हैं। करीब तीन वर्ष पहले उनकी शादी हाथरस निवासी नताशा से हुई थी। दंपती का एक छोटा बच्चा भी है।
बताया गया कि पति की शराब पीने की आदत को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला का आरोप है कि पति नशे की हालत में उसके साथ मारपीट भी करता था। परिवार और स्थानीय लोगों ने कई बार दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घरेलू तनाव के चलते नताशा ने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। इसी दौरान पति की नजर उस पर पड़ गई। उसने तत्काल महिला को नीचे उतारा और परिजनों की मदद से रुड़की रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --