{"_id":"6369755927fc5b5fbf351636","slug":"married-sister-dies-in-soharkha-brother-absconding-city-news-mrt612674880","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहरखा में विवाहित बहन की मौत, भाई हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहरखा में विवाहित बहन की मौत, भाई हुआ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहरखा में विवाहित बहन की मौत, भाई हुआ फरार
मेरठ/परतापुर। सोहरखा गांव में भाई अरुण के पास रह रही विवाहित बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद से भाई फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद छानबीन शुरू की। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने अरुण पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही सारी स्थिति सामने आएगी।
परतापुर थानाक्षेत्र के सोहरखा गांव निवासी चंद्रपाल की बेटी गुड्डी की शादी वर्ष 2018 में रोहटा निवासी मोनू के साथ हुई थी। दो साल पहले गुड्डी और मोनू के बीच विवाद हुआ था। इसके चलते गुड्डी बेटी को वहीं छोड़कर मायके आ गई थी। गुड्डी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। अब गुड्डी का भाई अरुण ही उसका सहारा था। दोनों सोहरखा में रहने लगे। सोमवार सुबह गुड्डी की मौत की सूचना पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को वहां अरुण नहीं मिला। फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई और फिर शव पोस्टमार्टम भेज दिया। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि अरुण की तलाश में दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों के आरोपों के आधार पर भी जांच कराई जा रही है।
--
बहन को खाना बनाकर खिलाता था अरुण
पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि गुड्डी मानसिक रूप से बीमार थीं। इसके चलते पति और ससुराल वालों ने छोड़ दिया था। भाई अरुण ही खाना बनाकर बहन को खिलाया करता था। दोनों बहन-भाई में काफी प्रेम था। अरुण ने गुड्डी को क्यों मारा है, इसका पता उसकी गिरफ्तारी के बाद लगेगा। पुलिस अरुण की तलाश के साथ उसके मोबाइल की सीडीआर भी निकाल रही है।