फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married after breaking the age limit, trapped in legal restrictions

Meerut News: उम्र की मर्यादा तोड़कर परिणय सूत्र में बंधे, कानूनी बंदिश में फंसे

Tue, 03 Dec 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Married after breaking the age limit, trapped in legal restrictions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर देहरादून की 25 साल की शिक्षिका और लिसाड़ी गेट के 16 वर्षीय किशोर ने उम्र का बंधन तोड़कर शादी कर ली है। किशोर के परिजन का आरोप है कि शिक्षिका ने फर्जी कागजात तैयार कराकर गाजियाबाद में किशोर से शादी की है। परिजन किशोर को ढूंढने और शिक्षिका पर कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। एडीजी ने मामले में जांच का आदेश दिया है। अब किशोर के आयु प्रमाण-पत्र शिक्षिका और किशोर का भविष्य तय करेंगे।
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहने वाले परिजन ने बताया कि उनके नाबालिग बेटे की कुछ माह पूर्व देहरादून की रहने वाली युवती से सोशल मीडिया पर जान-पहचान हो गई थी। युवती देहरादून के एक स्कूल में शिक्षिका है। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किया और बातचीत करने लगे। दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। करीब 10 दिन पहले युवती कार लेकर मेरठ आई और यहां किशोर को अपने साथ लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन

दोनों के गाजियाबाद में शादी करने की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने शादी का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने के लिए किशोर के शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे गए। परिजन किशोर के स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने पुलिस-प्रशासन के बिना आदेश के टीसी और अन्य दस्तावेज देने से मना कर दिया। परिजनों की कहीं सुनवाई नहीं हुई तो इस मामले की शिकायत मेरठ एडीजी से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। इसके बाद थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed