{"_id":"64c93f6fc297b2924b05dd54","slug":"marriage-fraud-meerut-crime-news-bride-bought-by-paying-two-lakhs-absconded-with-cash-and-jewelry-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नई नवेली दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ही किया ऐसा कारनामा, दूल्हे के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नई नवेली दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ही किया ऐसा कारनामा, दूल्हे के उड़े होश
Tue, 01 Aug 2023 10:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने अपनी नई दुल्हन समेत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि उसकी नई दुल्हन ने उसके साथ फ्रॉड कर फरार हो गई है।
विज्ञापन
bride
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में रुपये देकर शादी करने के बाद भी यशपाल ठगी का शिकार हो गया। शादी के तीसरे ही दिन लुटेरी दुल्हन लाखों का माल समेट कर घर से फरार हो गई। पीड़ित ने डीएम से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सैनिक विहार निवासी यशपाल ने बताया कि खुद को मैरिज ब्यूरो संचालक बताने वाले तीन व्यक्तियों ने उसके बेटे सुशील की शादी कराने का झांसा दिया था। जिसके बदले में आरोपियों ने उससे एक लाख 20 हजार की रकम वसूली थी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने बाप-बेटे की हस्तिनापुर में एक महिला और उसकी बेटी से मुलाकात कराई। महिला की बेटी को तलाकशुदा बताते हुए बीती 25 जून को आरोपियों ने नंगला ताशी के शनि मंदिर में सुशील की शादी करा दी।
आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन घर में रखी 35 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात समेटकर फरार हो गई। इस संबंध में जब आरोपियों से शिकायत की तो वे लोग मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।