फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Marksheet printing stopped in CCSU

Meerut News: सीसीएसयू में मार्कशीट की प्रिंटिंग बंद

Wed, 13 Nov 2024 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Marksheet printing stopped in CCSU
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मार्कशीट प्रिंट करने वाली कंपनी का टेंडर खत्म होने से प्रिंटिंग का काम बंद हो गया है। इससे एनईपी स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएशन सेमेस्टर कक्षाओं की मार्कशीट नहीं बन पा रही है। छात्र नेताओं ने इसके विरोध में बुधवार को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एनईपी स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएशन ट्रेडिशनल व प्रोफशनल सेमेस्टर की मार्कशीट प्रिंट करने का काम एक निजी कंपनी के पास था। इस कंपनी के टेंडर की अवधि 12 नवंबर 2024 तक थी। अवधि आग न बढ़ाने और किसी अन्य एजेंसी को मार्कशीट प्रिंटिंग का काम नहीं दिए जाने से मंगलवार से कंपनी ने अपना काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा के अनुसार, बुधवार तक वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाएगी। छात्र नेता अक्षय बैंसला का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता से व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। मार्कशीट प्रिंटिंग का काम बंद होने के विरोध में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed