फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Markets thronged on Karwa Chauth, with married women shopping for cosmetics and puja items.

Meerut News: करवाचौथ पर बाजार गुलजार, सुहागिनों ने साज-शृंगार और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की

Thu, 09 Oct 2025 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Markets thronged on Karwa Chauth, with married women shopping for cosmetics and puja items.
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में करवां चौथ के लिए ब्यूटी पार्लर में संवरती सुहागिन। संवाद
सरूरपुर। सुहागिनों का सबसे प्रतीक्षित पर्व करवाचौथ को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बा हर्रा, करनावल के बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत और पूजा की तैयारी शुरू कर दी थी। बाजारों में सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, करवा, साड़ी, थाली और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख की कामना के लिए व्रत और शृंगार की तैयारी पूरे उत्साह के साथ की। सड़कों और बाजारों में महिलाओं की रौनक देखते ही बन रही थी। मेहंदी आर्टिस्ट की दुकानों पर कतारें लगी रही जहां युवतियों और विवाहित महिलाओं ने अपनी हथेलियों पर सुंदर मेहंदी डिजाइन बनवाए। बाजारों में लाल और सुनहरी साड़ियों, पारंपरिक आभूषणों और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की बिक्री में भारी बढ़ोतरी देखी गई। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ देर शाम तक रही।
विज्ञापन

सुहागिनें करवाचौथ के लिए खुद को सजाने-संवारने में लगी रहीं ताकि शाम को चांद दर्शन के वक्त वह अपने जीवनसाथी के लिए सर्वश्रेष्ठ दिख सकें। शाम के समय बाजारों में करवाचौथ की थालियां, छलनी और पूजा सामग्री की खरीदारी करते हुए महिलाएं समूहों में नजर आईं। दुकानदारों के चेहरे भी ग्राहकों की भीड़ देखकर खिल उठे। कई दुकानदारों ने बताया कि करवाचौथ के एक दिन पहले और आज बिक्री सामान्य दिनों से तीन गुना अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed