फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Marketing officer's fight, Delhi Refer

विपणन अधिकारी की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के लिए किया रेफर

Sat, 22 Aug 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Marketing officer's fight, Delhi Refer
विपणन अधिकारी के मारपीट, दिल्ली रेफर
विज्ञापन

दौराला। विपणन अधिकारी से मारपीट के मामले में शुक्रवार को अधिकारी की तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को भी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। सूत्रों की माने तो आरोपी पुलिस पर एक सत्ताधारी नेता से दबाव बनवाने में जुटा है।

बता दें कि मटौर स्थित खाद्यान्न गोदाम पर विपणन अधिकारी के रूप में अमित पुंडीर की तैनाती है। एक सप्ताह पहले गोदाम के मालिक राजपाल ने अपने पुत्रों व अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किराये को लेकर विपणन अधिकारी के साथ मारपीट की थी। गंभीर हालत में अधिकारी को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में राजपाल के साथ दोनों पुत्रों व एक अज्ञात के विरूद्घ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को अमित पुंडीर की तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेेज की जांच की तो उसमें अधिकारी के साथ आधा दर्जन युवक मारपीट करते नजर आ रहे है। पुलिस अन्य लोगों की जांच कर नामजद करने की तैयारी में है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। वहीं, सूत्रों की मानें तो आरोपी पुलिस पर एक सत्ताधारी नेता से दबाव बनवा रहा है। परंतु आरोपी नहीं मिले। थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed