फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Market is ready, money will rain for five days

Deepawali 2023: धनतेरस आज, बाजार तैयार, पांच दिन बरसेगा धन, ऑटोमोबाइल में होगा 500 करोड़ का कारोबार

Fri, 10 Nov 2023 09:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Market is ready, money will rain for five days
धनतेरस 2023 - फोटो : Amar ujala

आज धनतेरस है। इसी के साथ पंच महोत्सव का उत्सव शुरू हो गया। बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। लोगों में उत्साह भी चरम पर है। आज से आबूलेन, बेगमपुल, बुढ़ाना गेट, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड सहित सभी बाजार जगमगा उठेंगे। एक दिन पहले से ही बाजारों में उमड़ी भीड़ से बाजार में धनवर्षा की उम्मीद से व्यापारी भी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


धनतेरस पर बर्तन, आभूषण, ऑटोमोबाइल की 500 करोड़ से अधिक की खरीद होगी। इलेक्ट्रिक लाइट, कपड़े, पूजन सामग्री की भी खरीदारी की जाएगी। धनतेरस पर धातु में पीतल, स्टील, सोना, चांदी की खरीदारी होगी। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि की खरीदारी की जाएगी।

विज्ञापन

100 करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार
धनतेरस पर सोने के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश जी के सिक्के खरीदे जाते हैं। ऐसे में कारोबार भी बढ़ जाता है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर सर्वाधिक चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियों की बिक्री होती है। हर कोई चांदी का सिक्का तो अवश्य खरीदता है। ऐसे में कारोबार 100 करोड़ तक पहुंच जाता है।

चमक उठा बर्तन बाजार
धनतेरस की पूर्व संध्या से ही बर्तनों की खरीदारी आरंभ हो गई। दीपावली पर हर कोई थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास खरीदता है। कुछ लोग क्राॅकरी सेट भी खरीदते हैं। आबूलेन महेश बर्तन भंडार के संचालक महेश ने बताया कि बर्तनों के साथ क्राॅकरी की भी बाजार में अच्छी मांग हैं। बाजार में शुक्रवार को सर्वाधिक बर्तनों की खरीदारी होगी।

गिफ्ट आइटम में जरूरत का सामान
उपहार स्वरूप दीपावली पर दिए जाने वाले सामान में इस बार जरूरत का सामान अधिक दिया जा रहा है। दीपावली से 15 दिन पूर्व ही व्यापारियों के पास बड़े ऑर्डर आने शुरू हो गए। कई व्यापारियों ने गिफ्ट आइटम की पैकिंग के लिए भी अलग से स्टाफ रखा है। जॉली शॉपिंग सेंटर के संचालक विकास ने बताया कि सजावटी सामान के साथ जरूरत का सामान भी काफी खरीदा जा रहा है।

गैजेट, मोबाइल, लैपटॉप की भी बढ़ी मांग
बाजार में महंगे गैजेट, मोबाइल, लैपटॉप के साथ इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिोनिक्स आइटम की भी अच्छी मांग हैं। मोबाइल सहित इलेक्ट्रिक आइटम की बिक्री काफी बढ़ गई है। गैलेक्सी कंप्यूटर्स के संचालक संजय गोयल ने बताया कि गेमिंग लैपटॉप खासे पसंद किए जा रहे हैं। इन लैपटॉप में डिजाइनिंग आदि कार्य आसान हो जाते हैं। इसके साथ ही महंगे आईफोन्स की भी मांग अधिक है।

कितना रहेगा कारोबार
- बर्तन : 80 करोड़
- सराफा : 100 करोड़
- ऑटोमोबाइल : 20 करोड़
- विद्यु उपकरण, सजावटी सामान : 25 करोड़
- कपड़े : 25 करोड़
- मिष्ठान : 15 करोड़
- खाद्यान्न : 75 करोड़
- मोबाइल, गैजेट, लैपटॉप : 25 करोड़
- पूजा सामग्री : 10 करोड़
- गिफ्ट आइटम : 20 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed