फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many youths demolition the BJP's district minister's office in Meerut

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री आमिर अली पर हमला, कार्यालय में जमकर तोड़फोड़

Thu, 06 Jun 2019 11:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Many youths demolition the BJP's district minister's office in Meerut
भाजपा जिला मंत्री के कार्यालय में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पावली खास गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री के कार्यालय पर हथियारबंद आधा दर्जन युवकों ने गुरुवार को हमला बोल दिया। आरोप है कि जिला मंत्री को पीटकर घायल कर दिया गया। कार्यालय में तोड़फोड़ की और पार्टी का झंडा फाड़ दिया। साथ ही उसे अपमानित किया। कार्यालय से 60 हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार गांव पावलीखास निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री आमिर अली पुत्र इदरीश अली ने बताया कि ईद के चलते वह अपनी एसेंट कार से भाई व दोस्तों के साथ देहरादून घूमने गए थे। गुरुवार शाम वहां से लौटकर वह अपने कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान गांव के रहने वाले करीब आधा दर्जन युवक हथियारों से लैस होकर कार्यालय में पहुंचे और धावा बोल दिया। आरोपियों ने कार्यालय के अलावा बाहर खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उधर, जिला मंत्री आमिर ने बताया कि वह काफी दिनों से भाजपा में हैं और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा ज्वॉइन करने की वजह से गांव के कुछ लोग उनसे ईर्ष्या करते हैं। पहले भी कई बार आरोपियों ने बिना विवाद के उलझने की कोशिश की थी। लेकिन मामला शांति से निपट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed