फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many trains including Shalimar, Sangam and Nauchandi were delayed.

Meerut News: शालीमार, संगम और नौचंदी समेत कई ट्रेन लेट

Wed, 04 Feb 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Shalimar, Sangam and Nauchandi were delayed.
मेरठ। रेल यातायात की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। मेरठ से गुजरने वाली वाली शालीमार, संगम, नौचंदी एक्सप्रेस समेत छह से अधिक ट्रेन लेट चल रही हैं। इससे रेल यात्री परेशान हैं। रेलवे के अधिकारी ट्रेन लेट होने के लिए कोहरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से जम्मू जाने और आने के लिए मेरठ के यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन शालीमार एक्सप्रेस है। मंगलवार को भी जम्मू से मेरठ की तरफ आने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन लगभग एक घंटा लेट रही। यह ट्रेन सुबह 9 बजे की बजाय 9:55 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा संगम और नौचंदी का हाल भी ऐसा ही रहा। प्रयागराज से चलकर मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर सुबह 6:25 बजे की बजाय डेढ़ घंटा देरी से 8 बजे पहुंची। प्रयागराज से मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर सुबह 8:20 बजे की बजाय 2 घंटा 30 मिनट देरी से सुबह 10:50 बजे पहुंची। मेरठ से गंगानगर जाने वाली गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14030 मेरठ सिटी स्टेशन से सुबह 6:52 बजे की बजाय एक घंटा देरी से रवाना हुई। मेरठ के रास्ते हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन संख्या 14310 उज्जैनी एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटा लेट रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed