{"_id":"67197b03a2ec86b56c011994","slug":"many-trains-canceled-due-to-cyclonic-storm-dana-meerut-news-c-14-1-mrt1051-688521-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चक्रवाती तूफान दाना के कारण कई ट्रेनें रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चक्रवाती तूफान दाना के कारण कई ट्रेनें रद
विज्ञापन
मेरठ। उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में संभावित चक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि कई ट्रेनों को रद कर दिया। मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर से होकर गुजरने वाली पुरी उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस को भी रद कर दिया है। उत्कल एक्सप्रेस बुधवार को भी संचालित नहीं हुई। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को भी रद रहेगी, जिस कारण शनिवार को भी ट्रेन मेरठ नहीं आएगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पुरी और भुवनेश्वर से चलने वाली 12 ट्रेनों को रद किया गया है। इन ट्रेनों में गाजियाबाइ, मेरठ, मुजफ्फरनगर से होकर गुजरने वाली उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस भी शामिल है। पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18478 बुधवार को ऋषिकेश से नहीं चली। इसी तरह ट्रेन संख्या 18477 पुरी से चलकर ऋषिकेश पहुंचने वाली ट्रेन बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी, यह ट्रेन शनिवार को यहां पहुंचती है। इसलिए शनिवार को भी उत्कल एक्सप्रेस नहीं आएगी। बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद, रुड़की, हरिद्वार से होकर ऋषिकेश तक चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस के रद किए जाने पर यात्रियों के टिकटों का पैसा वापस किया जाएगा।