फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many traders in the city were in contact with the dairy operator

डेयरी संचालक के संपर्क में थे शहर के कई व्यापारी, संपर्क वालों की तलाश जारी, लंबी हो सकती है कोरोना की चेन

Sat, 02 May 2020 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Many traders in the city were in contact with the dairy operator
lockdown - फोटो : amar ujala

मेरठ में देवपुरी सील होने के बाद कोटला बाजार व मंडी सहित खैरनगर, वैलीबाजार के व्यापारियों की चिंताएं बढ़ गई है। दरअसल देवपुरी के रहने वाले कई व्यापारियों की कोटला मंडी सहित कोटला बाजार में दुकानें हैं। ऐसे बहुत से व्यापारी हैं जो खैरनगर में डेयरी संचालक के सीधे संपर्क में थे जिस कारण यहां भी कोरोना चेन बनने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


शहर में कोरोना मरीजों की संख्या सैकड़ा पार कर गई है। सदर बाजार क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है। अब कोरोना की शहर के मुख्य बाजारों तक पहुंच चुका है। खैरनगर के साथ इसके तार सदर दाल मंडी और कोटला बाजार के व्यापारियों से भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


कोटला में चाय पत्ती विक्रेता मुकेश कुमार की घर भी कोरोना पॉजिटिव के पास हैं। मुकेश ने बताया कि वह सुबह पांच बजे दुकान पर आ गया था, लेकिन जब लौटा तो देवपुरी पूरी तरह सील कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से आग्रह करने बाद वह जैसे तैसे घर पहुंचा। कोटला में सुमित कंफेक्शरी संचालक सुमित भी देवपुरी में रहता है। इसके अलावा जूता व्यापारी अमर मेहता, प्रिंट मंदिर संचालक और कोना इलेक्ट्रानिक्स संचालक गुलशन का भी निवास देवपुरी में हैं।

संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री सरदाल दलजीत सिंह ने बताया कि कोटला मंडी में देवपुरी निवासी सुुुभाष कक्कड़ और जतिन खुराना की दुकानें हैं। देवपुरी सील होने के कारण अब सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर नहीं आएंगे।


साथ ही खैरनगर के भी कुछ व्यापारियों का निवास देवपुरी में हैं। डेयरी संचालक के संपर्क में आए ज्यादातर व्यापारी अपने घरों में क्वारंटीन हो गए हैं। हालांकि किसी ने भी बुखार, खांसी, गले में दर्द आदि शिकायत नहीं बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed