फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many peoples injured in road accident at Saharanpur city

मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा, मची चीख-पुकार, बच्चे सहित नौ घायल

Fri, 10 Jan 2020 11:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Jan 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Many peoples injured in road accident at Saharanpur city
हादसे में कई बच्चे भी घायल - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे छोटा हाथी (टाटा मैजिक) में किसी टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरने के बाद पलट गई। हादसे में सवार नौ लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चे भी सवार थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। काफी देर बाद घायलों में से कुछ लोगों ने दूसरे घायलों को बाहर निकाला और 108 नंबर पर कॉल की। इसके बाद 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। 

विज्ञापन


वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब सवा नौ बजे शाकंभरी रोड पर सैंट थॉमस एकेडमी के पास हुआ। खेड़ा मुगल निवासी सतीश का परिवार शाकंभरी देवी में भंडारे का आयोजन करने के उपरांत छोटे हाथी में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। बेलका माफी गांव से निकलते ही सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही एक टूरिस्ट बस ने छोटा हाथी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर छोटा हाथी सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद बस को उसका चालक लेकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक: मां घर पर कर रही थी बेटे का इंतजार, ...फोन किया तो मिली ऐसी खबर, एक ही झटके में उजड़ा संसार
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस हादसे में छोटा हाथी में सवार सतीश पुत्र नंदराम, विशाल पुत्र नरेंद्र, अमित व नरेंद्र पुत्रगण सतीश, धनपाल पुत्र जारु सिंह, परि पुत्री शोकेंद्र, शोकेंद्र पुत्र राजपाल, कृष्णा पुत्र शोकेंद्र, चालक छोटा गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद घायल किसी तरह बाहर निकले और अन्य घायलों को बाहर निकाला। 

इसके बाद घायल अमित ने 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस सेवा से मदद मांगी, जिसके बाद एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed