फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many peoples injured in dispute of two side at Shamli city

यूपी: घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग, पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार, ये था मामला

Tue, 03 Mar 2020 08:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Mar 2020 08:48 PM IST
सार

घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पीड़ितों ने डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Many peoples injured in dispute of two side at Shamli city
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में दो ग्रामीणों ने छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और तमंचे से फायर करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उन पर गांव चौतरा में रेत खनन की शिकायत करने का आरोप लगाते हुए हमला किया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अशरफपुर निवासी नासिर और चौतरा निवासी मोमीन ने डीएम जसजीत कौर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार को एसडीएम कैराना ने गांव चौतरा में रेत खनन पकड़ा था। एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद सोमवार रात करीब नौ बजे पांच से छह युवक उनके घर पर आए और उनके साथ गाली गलौज करते हुए कहा कि उन्होंने रेत खनन की शिकायत की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्यारों ने किए ताबड़तोड़ वार, फिर लहूलुहान हालत में तड़पते रहे थे पति-पत्नी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और तमंचे से फायर भी किया। डीएम ने इस मामले में झिंझाना थाना प्रभारी को इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

उधर, सोमवार को चौतरा में पकड़े गए रेत खनन के मामले में एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed