फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many peoples beaten up vice president of Bhim Army in Panchayat at Saharanpur district

पंचायत में भीम आर्मी के उपाध्यक्ष और उनकी पत्नी को पीटा, ये रही विवाद की बड़ी वजह

Wed, 30 Oct 2019 07:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Oct 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Many peoples beaten up vice president of Bhim Army in Panchayat at Saharanpur district
भीम आर्मी के देवबंद विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष सोमपाल बौद्ध मामले की जानकारी देते - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में 56 साल पुरानी दीवार के विवाद को लेकर हुई पंचायत में भीम आर्मी के देवबंद विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया। आरोप है कि बीच बचाव को आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। दूसरी तरफ पुलिस ने कहा इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


देवबंद क्षेत्र के रणसूरा गांव निवासी सोमपाल बौद्ध भीम आर्मी के देवबंद विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार को गांव के कुछ लोगों ने उनकी पुरानी दीवार को तोड़ दिया। इसे लेकर विवाद हो गया। सोमपाल के मुताबिक बुधवार को इसी मामले में गांव में पंचायत हुई। पंच दोनों पक्षों की बात सुन रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरा पक्ष गुस्से से भर गया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं बीच बचाव को आई पत्नी संगीता बौद्ध के साथ भी मारपीट की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एलान के बाद सरेंडर करने पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारी, पुलिस नहीं जुटा सकी गिरफ्तार करने की हिम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमपाल बौद्ध ने बताया कि उक्त लोगों से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। जिस दीवार को उन्होंने तोड़ा वह करीब 56 वर्ष पुरानी है। इसमें लगी ईंटों की रसीद भी आज तक उसके पास सुरक्षित रखी हैं। आरोपी लोग जबरन दीवार पर कब्जा करना चाह रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed