{"_id":"5cf67691bdec220700635155","slug":"many-peoples-beaten-up-of-lover-couple-in-baghpat-at-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर जमकर धुनाई
Tue, 04 Jun 2019 07:18 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Jun 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के पास राहगीरों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ कर धुनाई कर दी। प्रेमी युगल की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। बाद में माफी मांगने पर दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
कान्हड़ गांव के पास सोमवार की शाम राहगीरों ने खेतों में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई की। किसी ने प्रेमी युगल की पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया गया है जबकि युवती बड़ौत क्षेत्र की बताई जा रही है। बाद में प्रेमी युगल ने लोगों से माफी मांगी तो उन्होंने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में एसएसआई ब्रजपाल सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल की पिटाई की कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर लेकर आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/