फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many leaders left from Meerut for the Mahapanchayat to be held in Dasna today.

Meerut News: डासना में आज होने वाली महापंचायत के लिए मेरठ से कई नेता रवाना

Sun, 13 Oct 2024 03:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Many leaders left from Meerut for the Mahapanchayat to be held in Dasna today.
खुफिया विभाग अलर्ट, रविवार को भी कई लोग निकलेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यति नरसिंहानंद के पक्ष में डासना में आज होने वाली महापंचायत के लिए जिले से कई नेता शनिवार को रवाना हो गए। रविवार को भी बड़ी संख्या में लोगों के गाजियाबाद जाने की संभावना है। इसके चलते खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। वह मेरठ से गाजियाबाद के लिए रवाना हो रहे लोगों की सूची बना रहा है।
यति नरसिंहानंद के बयान के बाद पूरे यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट घोषित किया हुआ है। वेस्ट यूपी में भी कड़ी निगरानी की जा रही है। हिन्दू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही, चहन सिंह बालियान, पंडित बालकिशन राय, अजय सिरोही, डा. योगेंद्र योगी, ब्रह्म सिंह फौजी एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता शनिवार को कमिश्नरी में एकत्र हुए।
विज्ञापन

यहां से ये लोग यति नरसिंहानंद के पक्ष में नारेबाजी करते हुए डासना के लिए रवाना हुए। डासना पहुंचकर इन्होंने वहां संतों से मुलाकात की। बताया गया है कि वहां हुई बैठक में घोषणा की गई है कि चाहे कुछ भी हो वह महापंचायत जरूर करेंगे। सचिन सिरोही ने बताया कि मेरठ से बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचेंगे। उन्होंने यति नरसिंहानंद महाराज को जेड प्लस सुरक्षा देने और माहौल खराब करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article