फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many leaders injured including former MLA in road accident at Muzaffarnagar city

यूपी: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई भाजपा नेता की कार, हादसे में पूर्व विधायक समेत पांच लोग घायल

Thu, 12 Mar 2020 11:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Mar 2020 11:53 PM IST
सार

भाजपा नेता की कार सड़क के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में भाजपा नेता सहित पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Many leaders injured including former MLA in road accident at Muzaffarnagar city
हादसे में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह में शामिल होने रुड़की जा रहे भाजपा नेताओं की कार रामपुर तिराहे पर सड़क के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में भाजपा कार्यकर्ता शिवकुमार कश्यप के सिर में गंभीर चोट आई है, उनकी हालत नाजुक बनी है। इसके अलावा पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, भाजपा कार्यकर्ता रक्षित एवं लोकेश भारद्वाज को चोटें आई हैं। वीरपाल निर्वाल पूरी तरह सुरक्षित रहे। इमरजेंसी में देर रात तक भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन


भाजपा नेता बृहस्पतिवार शाम साढे़ छह बजे रुड़की के लिए निकले थे। शहर से बाहर निकलते ही रामपुर तिराहे पर सड़क के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली अंधेरे में दिखाई नहीं दी। कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। कार को जिला मंत्री वैभव त्यागी ड्राइव कर रहे थे। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में भाजपा कार्यकर्ता शिवकुमार कश्यप का सिर उछलकर गाड़ी में लगा, जिसमें उनके मुंह और नाक से खून बहने लगा। पूर्व विधायक अशोक कंसल के हाथ में काफी चोटें आई है। वैभव त्यागी के सीने में चोट है। भाजपा कार्यकर्ता रक्षित भी गंभीर रूप से घायल हैं। लोकेश भारद्वाज के चेहरे पर चोट लगी है। नमामि गंगे से जुडे़ भाजपा नेता वीरपाल निर्वाल पूरी तरह सुरक्षित रहे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। 
विज्ञापन


वहीं इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद शिवकुमार कश्यप की नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रैफर किया गया। मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला उन्हें लेकर मेरठ के लिए रवाना हुए। भाजपाइयों के साथ हादसे की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता और संघ से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए। एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने भी स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय पहुंच कर घायलों का हाल जाना। भाजपा नेता वीरपाल निर्वाल ने बताया कि एयरबैग के खुलने से काफी हद तक सुरक्षा हुई है। एयरबैग समय पर नहीं खुलते तो अधिक चोटें लगती। घायलों को देखने पहुंचने वालों में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, श्रीमोहन तायल, प्रवीण शर्मा, सुषमा पुंडीर, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मातम में बदली में खुशियां, एक परिवार के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने किया उपचार
इमरजेंसी में घायल भाजपाइयों के पहुंचते ही सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने उपचार प्रारंभ किया। नाजुक हालत में पहुंचे शिवकुमार कश्यप के नाक मुंह में जमा खून सीएमएस ने खुद निकाला। इसके बाद उसे मेरठ रैफर किया गया। 

सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत
वहलना चौक के पास हुए सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। सिविल लाइन क्षेत्र के रैदासपुरी निवासी रमेश भारतीय पुत्र हरदेवा प्राइमरी स्कूल के सेवानिवृत्त अध्यापक थे। वे बृहस्पतिवार दोपहर को बाइक से कहीं जा रहे थे। वहलना चौक के पास एक रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे की ओर से सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed