फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many decisions were taken in the Panchayat in the interest of farmers

पंचायत में किसान हित में लिए गए कई निर्णय

Mon, 14 Jul 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Many decisions were taken in the Panchayat in the interest of farmers
सरधना। भारतीय किसान यूनियन आजाद की बैठक में संगठन विस्तार किया गया। संगठन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन आजाद संगठन की रविवार को गांव नवाबगढ़ी में हुई पंचायत में संगठन विस्तार एवं किसानों के हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पंचायत में सर्वसम्मति से हनीफ राणा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

संगठन ने किसानों के कल्याण, कृषि सुधार एवं उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। किसानों और पदाधिकारियों ने उचित फसल मूल्य, कर्ज माफी एवं बेहतर कृषि सुविधाओं की मांग के लिए गहन चर्चा की। संगठन विस्तार में रिहान मलिक राष्ट्रीय युवा सचिव, उबैद पश्चिम संगठन मंत्री, डॉ. नईम जिला संगठन मंत्री, अनीश अहमद एवं राशिद राजपूत जिला सचिव, हसीन अंसारी तहसील अध्यक्ष, सेहरान तहसील उपाध्यक्ष, इसके अतिरिक्त साबिर अंसारी, खालिद अंसारी, चंद खान, दिलनवाज, शहीद राजपूत, फरमान राजपूत सहित ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

पंचायत के बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान एवं युवा अध्यक्ष एवं इंजीनियर शादाब चौधरी के नेतृत्व में नवाबगढ़ी के पीड़ित परिवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आर्थिक, कानूनी एवं सामाजिक सहायता का भरोसा दिलाया। संगठन ने आश्वस्त किया कि वह पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इकरार तोमर, शाह आलम, मिराज राव, ओमपाल शर्मा, डॉ. डीके शास्त्री, शाहिद चौधरी, अकरम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed