फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mansi won silver and Reet won bronze in the high jump.

Meerut News: ऊंची कूद में मानसी ने रजत, रीत ने जीता कांस्य पदक

Sat, 22 Aug 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mansi won silver and Reet won bronze in the high jump.
ऊंची कूद में पदक जीतने वाली मानसी
भुवनेश्वर में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स कोंटीनेंटल टूर सिल्वर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ओडिसा के भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स कोंटीनेंटल टूर सिल्वर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमे मेरठ से ऊंची कूद स्पर्धा में तीन एथलीट ने प्रतिभाग किया और दो पदक जीते। मानसी तोमर ने रजत पदक तो रीत राठौर ने कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता में मानसी तोमर ने 1.75 मीटर की ऊंची कूद लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता।, रीत राठौर ने भी 1.75 मीटर की ऊंची कूद लगाई और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा प्रतियोगिता में मेरठ की ही ख्याति माथुर ने भी प्रतिभाग करते हुए 1.70 मीटर की ऊंची कूद लगाई और वह चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में पहला स्थान कर्नाटक की सुप्रिया ने प्राप्त किया। उन्होंने भी 1.75 मीटर ऊंची कूद लगाई। मानसी को पदक के साथ 1200 यूरो (करीब 1.34 हजार रुपये ) मिले। रीत को 900 यूरो करीब 1 लाख रुपये मिले।
विज्ञापन

इसके बाद द्वितीय स्थान से लेकर चौथे स्थान तक मेरठ की खिलाड़ियों का कब्जा रहा। यह तीनों खिलाड़ी यहां मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद में पदक जीतने वाली मानसी

ऊंची कूद में पदक जीतने वाली मानसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed