फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mansi of Meerut participated in the President's program

Meerut News: राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल हुई मेरठ की मानसी

Sun, 08 Mar 2026 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 08 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Mansi of Meerut participated in the President's program
मेरठ। महिला एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभर से महिला खिलाड़ियों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रहीं। इस मौके पर मेरठ से शूटर मानसी चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम से लौटकर मानसी ने बताया कि राष्ट्रपति ने सभी महिला खिलाड़ियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खेलों में और आगे बढ़ें इसके लिए सरकार भी उनके साथ है। सभी अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को अवाॅर्ड भी दिए जाएंगे। मानसी खेलो इंडिया गेम्स की खिलाड़ी हैं और कई प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। उनकेे साथ उनके कोच अभिनव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed