फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manoj Murder: missing Manoj Sharma was killed by his friends in Meerut

Manoj Murder: दोस्त ही निकले लापता मनोज शर्मा की जान के दुश्मन, पहले शराब पी फिर गमछे से गला घोंटकर की हत्या

Thu, 29 Jun 2023 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 03:49 PM IST
सार

अधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। मनोज के मोबाइल पर अंतिम बार की गई कॉल करने वालों की तलाश करनी शुरू कर दी। इनमें से एक कॉल उसके एक दोस्त पवन गिरी पुत्र सुंदर गिरी निवासी मीरपुर की मिली।

विज्ञापन
Manoj Murder: missing Manoj Sharma was killed by his friends in Meerut
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी लापता चल रहे मनोज शर्मा की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है। मनोज का 10 दिन बाद रोहटा के जंगल में ईख के खेत में मिट्टी में दबा हुआ सड़ा गला शव गुरुवार की अल सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने बताया की उसके दोस्तों ने पहले मिलकर शराब पी और उसके बाद कुछ कहासुनी होने पर उसके ही गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ईख के खेत में चार फुट गहरा गड्ढा कर दबा दिया। हत्या में शामिल उसके एक दोस्त को हिमाचल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मामले से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मीरपुर थाना रोहटा जिला मेरठ निवासी मनोज शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा (40) मेरठ बागपत रोड स्थित पांचली खुर्द गांव में जानकी पेपर मिल में मशीन ऑपरेटर के पद पर नौकरी करता था।
विज्ञापन


मनोज शर्मा 21 जून को अपनी ड्यूटी करने के बाद शाम 7:00 बजे फैक्टरी से घर के लिए चला था। लेकिन वह देर रात्रि तक भी जब वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और अगले दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर रोहटा थाने में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Manoj Murder: missing Manoj Sharma was killed by his friends in Meerut
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

रोहटा पुलिस ने मामला जानी थाने का बता चलता कर दिया। उसके बाद पीड़ित ने जानी थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी दिन से परिजन तलाश कर रहे थे। लेकिन कहीं भी मनोज शर्मा का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

बुधवार को भाजपा नेता आकाश शर्मा के नेताओं में कुछ ग्रामीण मेरठ एसएसपी से मिले और मनोज की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिन में पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया, तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे। उसके बाद कप्तान रोहित सिंह सजवाण ने जानी पुलिस से पूरे मामले से जानकारी जुटाई और तत्काल मामले का खुलासा करने का आदेश दिया।

अधिकारियों की फटकार के बाद जानी पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। मनोज के मोबाइल पर अंतिम बार की गई कॉल करने वालों की तलाश करनी शुरू कर दी। इनमें से एक कॉल उसके एक दोस्त पवन गिरी पुत्र सुंदर गिरी निवासी मीरपुर की मिली। उसकी लोकेशन निकलवाई तो लोकेशन हिमाचल में मिली।

यह भी पढ़ें: Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी प्रमुख की हालत स्थिर, फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की अटकलें

पुलिस ने रात में ही हिमाचल में दबिश देकर पवन गिरी को अपने कब्जे में ले लिया और जैसे ही उससे रास्ते में पूछताछ की तो उसने अपने ही गांव के दो दोस्तों हर्ष गिरी पुत्र भागेश गिरी व गोलू जाट पुत्र बिंदर जाट के साथ मिलकर मनोज शर्मा की रोहटा के जंगल में उसी के गमछे से गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना को कबूल कर लिया।

पुलिस ने गुरुवार की अल सुबह पवनगिरी की निशानदेही पर रोहटा के जंगल में कुटी रासना संपर्क मार्ग पर एक गन्ने के खेत में चार फुट गहरे गड्ढे की खुदाई कर मनोज शर्मा के सड़े गले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी दो आरोपी हर्ष गिरी व गोलू जाट पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

पवन गिरी ने बताया कि ड्यूटी से वापस लौटते समय मनोज शर्मा को मोबाइल पर कॉल कर रोहटा स्थित भूरे के ढाबे पर तीनो दोस्तों ने दावत के लिए बुला लिया था। पहले सभी ने मिलकर शराब पी और फिर खाना खाने लगे, खाने खाने के दौरान हर्ष गिरी की प्लेट से मनोज शर्मा ने एक मीट का टुकड़ा उठाकर खा लिया। यह बात मनोज शर्मा को नागवार गुजरी और विरोध किया तो इस बात को लेकर हर्ष गिरी व मनोज शर्मा के बीच गाली-गलौज हो गई।

कहासुनी के बाद हर्ष गिरी ने मनोज को और अधिक शराब पिला दी। जब वह नशे में धुत हो गया तो उसे बाइक पर लेकर गांव में चलने की बात कह वहा से चल दिए। इसके बाद गांव न जाकर बाइक चला रहे हर्ष ने बाइक को रोहटा से कुटी रसना जाने वाले रास्ते पर मोड़ दिया। कुछ दूर जंगल में चलने पर बाइक रोक दी और बोतल में बची शराब को पीने लगे।

शराब पीते समय मनोज शर्मा व हर्ष के बीच दोबारा कहासुनी हो गई। जब मनोज नशे में जमीन पर लेट गया तो तीनों ने मिलकर मनोज शर्मा के गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद गांव गए और गांव से फावड़ा लेकर आए और रास्ते से कुछ दूर एक ईख के खेत में चार फुट गहरा गड्ढा कर शव को दबा दिया। इसके बाद दोनों घर चले गए। अगले दिन बरसात हो गई तो कोई गड्ढा करने का भी आभास किसानों को वहां पर नहीं हुआ। हत्या करने के बाद  तीनो दोस्त गांव से गायब हो गए। पवन गिरी चार दिन बाद गांव से हिमाचल में जाकर अपने भाई के पास रहने लगा।

पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। वहीं अभी दो हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं मृतक मनोज शर्मा के घर पर मौत की सूचना मिलने से कोहराम मचा है। उसकी पत्नी रेखा व पुत्री अन्यन (7) व पुत्र प्रियांशु (4) का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed