{"_id":"694aa5c73c58aa99e0034536","slug":"mankind-must-have-faith-and-hope-in-almighty-god-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110818-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मानव जाति को परमपिता परमेश्वर पर विश्वास और आशा रखनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मानव जाति को परमपिता परमेश्वर पर विश्वास और आशा रखनी चाहिए
विज्ञापन
सरधना। प्रभु के आगमन काल से पूर्व ऐतिहासिक चर्च में आयोजित प्रार्थना में शामिल श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के आगमन को लेकर प्रार्थनाओं का क्रम जारी है। आयोजित प्रार्थना सभा में धर्मगुरुओं ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और खुशियों का संदेश देता है। प्रभु के आगमन से पूर्व इस प्रकार के आयोजन आपसी एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सच्चे मन से ईश्वर की प्रार्थना करने का आह्वान किया।
प्रार्थना सभा में पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन रावत और फादर वलेरियन पिंटो ने कहा कि प्रभु यीशु के आगमन पर जलाई जाने वाली पहली मोमबत्ती आशा का प्रतीक है। मानव जाति को परमपिता परमेश्वर पर विश्वास और आशा रखनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने मानव उद्धार के लिए अपने प्रिय पुत्र यीशु मसीह को संसार में भेजा। श्रद्धालुओं ने नगरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
चर्च में क्रिसमस को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गिरजाघर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों में प्रभु यीशु की झांकियां सजाई हैं। धर्मगुरुओं ने कहा कि जब धरती पर पाप बढ़ा तो प्रभु संसार में आए और मानव जाति को पवित्रता व प्रेम का मार्ग दिखाया। अब ईसाई समुदाय को 24 दिसंबर की मध्यरात्रि प्रभु यीशु के जन्म का इंतजार है। इस मौके पर ईसाई समुदाय की टोलियों ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर कैरोल गीत गाए और एक-दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
महोत्सव की तैयारी पूरी
क्रिसमस महोत्सव को लेकर चर्च प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चर्च परिसर में टेंट व आकर्षक लाइट सजावट की जा रही है। वहीं, चर्च रोड पर दुकानों की सजावट भी शुरू हो गई है। क्रिसमस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही पालिका प्रशासन भी चर्च मेले को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।