फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manish and Vidhi s death case entangled between murder and suicide

प्रेम कहानी का अंत: 15 जुलाई को मनीष की थी शादी... उसकी जेब से मिला कुछ ऐसा; पुलिस की सामने आई ये थ्योरी

Tue, 18 Jun 2024 08:19 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Jun 2024 08:19 AM IST
सार

इस घटना के साथ ही तीन साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का रविवार रात दर्दनाक अंत हो गया। मनीष और विधि दोनों दलित बिरादरी से थे। दोनों के प्रेम संबंध बन गए थे।

विज्ञापन
Manish and Vidhi s death case entangled between murder and suicide
मनीष-विधि की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के पचगांव पट्टी अमरसिंह गांव में मनीष और विधि की मौत का मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ है। मनीष के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की विधि के परिजनों ने हत्या की। इसके बाद अपनी बेटी को भी मार डाला। वहीं, विधि के परिजनों का कहना है कि मनीष ने विधि को गोली मारने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि जांच में जो सामने आएगा, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। मनीष की 15 जुलाई को ही शादी होने वाली थी।

विज्ञापन

मनीष बीफार्मा करने के बाद मेडिकल स्टोर चलाता था। विधि बीएससी फाइनल की छात्रा थी, वह गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। मनीष की जेब से उसका और विधि दोनों के आधार कार्ड कार्ड मिले हैं। पुलिस के मुताबिक मनीष विधि से शादी करना चाहता था। उसने विधि से कहा था कि गांव से भागकर शादी कर लेंगे। रात को वह विधि से इसको लेकर ही बात करने गया था। विधि ने उसके साथ इस तरह जाने से इन्कार कर दिया। हालांकि पुलिस को ऐसा अंदाजा लग रहा है, ये किसी को नहीं पता कि रात में क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एक ही बिरादरी के थे
इस घटना के साथ ही तीन साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का रविवार रात दर्दनाक अंत हो गया। मनीष और विधि दोनों दलित बिरादरी से थे। दोनों के प्रेम संबंध बन गए थे। मनीष अपनी शादी तय होने से खुश नहीं था। इसके चलते वह विधि पर लगातार उसके साथ चलने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में विधि की बहन ने बताई ये बात
पुलिस से पूछताछ में विधि की बहन ने बताया कि उसके दो भाई शिवम और देव छत पर सोए हुए थे। मां रेखा अपने मायके गांव डालूहेड़ा गई हुई थी। पापा बरामदे में और वह कमरे में सो रही थी। रात को करीब डेढ़ बजे वह पानी पीने के लिए उठकर रसोई की तरफ गई तो मनीष ने विधि की कनपटी पर तमंचा सटा रखा था। इससे पहले की वह शोर मचाकर पापा को उठाती मनीष ने विधि को गोली मार दी। आवाज सुनकर पापा दौड़कर पहुंचे तो मनीष के हाथ में तमंचा देखकर वह पीछे हट गए। इसी बीच मनीष ने खुद की कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली।

शादी वाले घर में पसरा मातम
मनीष की शादी तय होने के कारण अधिकतर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। मनीष की मौत के बाद मां विमला, बहन अलका, नेहा और मीनाक्षी का रोकर बुरा हाल हो गया। वे बस यही कहती रहीं कि सभी उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे, ये क्या हो गया।

दोनों पक्षों के बीच हंगामा और मारपीट
मनीष की मौत के बाद उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मनीष के छोटे भाई शिवा ने विधि के परिवार के लोगों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया।

गांव से मोर्चरी तक पुलिस रही मौजूद
एक ही मोहल्ले का मामला होने के चलते गांव से लेकर मोर्चरी तक पुलिस मौजूद रही। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को अलग-अलग गांव में भिजवाया गया। पुलिस की मौजूदगी में ही शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।

प्रथम दृश्ट्या मनीष ने विधि की हत्या करने के बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से तमंचा और दो खोखे बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम ने विधि के परिजनों के फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। जांच में जो सामने आएगा, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed