माछरा(मेरठ)। क्षेत्र में पिछले दिनों तेज बारिश व ओलावृष्टि से आम के पेड़ों से बौर टूट गया है। बागवानों ने मुआवजे की मांग की है। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के अमरपुर, भटीपुरा, मेघराजपुर, माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, खंद्रावली, शोल्दा, हसनपुर कलां, रछौती, नंगली किठौर, बहरोड़ा, किठौर, शाहजहांपुर, महलवाला, गोविंदपुरी, रहदरा आदि गांवों में काफी संख्या में बाग हैं। शाहजहांपुर से आम विदेशों तक भेजा जाता है। बाग मालिक व ठेकेदार नवीन कुमार त्यागी, अवधेश, आरिफ, श्याम त्यागी, निजामुददीन, नीरज काजला, प्रदीप चौधरी, देवेन्द्र त्यागी के मुताबिक पिछले दिनों पेड़ों की धुलाई की गई थी जिसके बाद अच्छा बौर आया था। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि में बौर काफी हद तक झड़ गया है। जिसके चलते बड़ा नुकसान क्षेत्र के बागवानों को हुआ है। ठेकेदारों ने कहा कि उद्यान विभाग को आंकलन कर मुआवजा देना चाहिए। उद्यान विभाग के जिला उद्यान अधिकारी रामवीर सिंह राठौर ने के मुताबिक डीएम के आदेश पर ओलावृष्टि, बारिश के नुकसान का आंकलन किया जाता है। तहसील के अधिकारी, कर्मचारी इस कार्य को करते हैं। यदि किसी ने बाग की फसल का बीमा करा रखा है उसे बीमा कंपनी से नुकसान की भरपाई हो जाएगी। अगर अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश उन्हें नहीं मिले हैं।