{"_id":"602980548ebc3ee8eb488881","slug":"mandap-sanchalak-se-rangdari-maangi-city-news-mrt5253975149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडप संचालक से मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप संचालक से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में मंडप संचालक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मंडप संचालक ने तहरीर देकर जान का खतरा भी जताया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सम्राट पैलेस निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता ने पड़ोस में ही रहने वाले परिवार पर हमला करने और पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में ही प्रमोद का राज राजेश्वरी उत्सव भवन के नाम से मंडप है। मंडप के पास ही एक परिवार रहता है। उससे आए दिन विवाद होता है। रविवार को दोनों पक्षों में किसी फिर विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कर दिया गया। इसलिए ये आरोप भी विवाद से जुड़े लग रहे हैं। लेकिन जांच करवाई जा रही है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।