फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mandal's team selected for state level Kabaddi competition

Meerut News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम चयनित

Mon, 01 Dec 2025 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Mandal's team selected for state level Kabaddi competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता छह से आठ दिसंबर तक गाजीपुर में होनी है। प्रतियोगिता के लिए सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत और बुलंदशहर से आईं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। ट्रायल के बाद टीम में मेरठ से कीर्ति, वंशिका, शानू, अनुष्का शर्मा, साक्षी डागर, अनन्या कुमारी को शामिल किया गया। बागपत से हनू, प्रियांशी, शगुन, शिया व जोया को चयनित किया गया। गौतमबुद्धनगर से तन्नू और बुलंदशहर से शिवानी का चयन किया गया। आरक्षित खिलाड़ियों में साक्षी और भूमि को शामिल किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित अन्य ने चुने गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed