फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man who shot his wife and brother-in-law remains at large; search is underway.

Meerut News: पत्नी और साले को गोली मारने वाला नहीं पकड़ा गया, तलाश जारी

Fri, 04 Sep 2026 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Man who shot his wife and brother-in-law remains at large; search is underway.
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, साला व पत्नी हुए थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में शराब के नशे में दानिश द्वारा पत्नी शिफा व साले मोहम्मद फैज को गोली मारने वाले आरोपी दानिश को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर फैज के पेट से गोली निकाल दी। आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ब्रह्मपुरी के भूमिया पुल निवासी शादाब ने बताया कि उनकी भतीजी शिफा की शादी श्यामनगर निवासी दानिश से करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार देर रात किसी बात को लेकर दानिश ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। सूचना पर मायके वाले वहां पहुंच गए। मायके वालो को देखकर आरोपी भड़क गया और उसने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान शिफा के हाथ में गोली लग गई। एक गोली मोहम्मद फैज के पेट में जा लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed