फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man was blowing truck horn by seeing a girl at her balcony in Meerut, sent to police station

मेरठ: छज्जे पर खड़ी युवती को देखकर हॉर्न बजाना पड़ा महंगा, ट्रक समेत पुलिस को सौंपा

Wed, 27 Nov 2019 03:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Nov 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
man was blowing truck horn by seeing a girl at her balcony in Meerut, sent to police station
truck - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक युवक को घर की छत पर खड़ी युवती को देखकर ट्रक का हॉर्न बजाना महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने युवक को ट्रक समेत पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनकपुरी निवासी परवेज निवासी परवेज पुत्र सलीम एक मीट की दुकान पर ट्रक से मुर्गियां पहुंचाने का काम करता है। मंगलवार देर रात युवक ट्रक लेकर दुकान पर ट्रक खाली करने के बाद गली में खड़ा था। यहां नजदीक ही एक मकान के छज्जे पर एक युवती खड़ी हुई थी। आरोप है कि युवती को देखकर ट्रक चालक ने दनादन हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर परिजन ट्रक चालक के पास पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी युवक को पहले खूब खरी खोटी सुनाई और फिर पुलि को सौंप दिया। पुलिस युवक को ट्रक समेत थाने ले गई। 

देह व्यापार की सूचना पर दौड़ी पुलिस
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के हरि का पुल पर बुधवार सुबह देह व्यापार और युवक के पिस्टल लहराने की सूचना पर दौड़ पड़ी हालांकि मामला सट्टेबाजी का निकला। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। 

बताया गया कि क्षेत्र के मजीदनगर निवासी रईसू पुराना कमेला के नजदीक बने हरि का पुल पर हर रोज सट्टा खेलता है। बुधवार को भी जब वह यहां पहुंचा तो किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। थाना पुलिस मौके पर दौड़ी और जांच पड़ताल की, लेकिन आरोपी इससे पहले की मौके से फरार हो गया। पुलिस सट्टेबाज की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed