फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   man taken a minor with him in bijnor, case filed in conversion law

नाबालिग को ले गया युवक, धर्मांतरण कानून में मुकदमा दर्ज, असलियत का पता चलने पर घर लौटी किशोरी

Wed, 16 Dec 2020 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Dec 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
man taken a minor with him in bijnor, case filed in conversion law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की किशोरी को गांव का ही गैर वर्ग का युवक अपना धर्म छिपाकर 14 दिसंबर रात ले गया। जब किशोरी को युवक के असली धर्म का पता लगा तो वह उसके चंगुल से छूटकर घर आ गई। किशोरी ने परिवार के लोगों को व्यथा सुनाई तो वे आगबबूला हो गए। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण कानून और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अनुसूचित जाति के हैं। आरोप है कि गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने खुद को सोनू बताकर उनकी 16 साल की बेटी से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


14 दिसंबर 2020 की रात लगभग 11 बजे वह लड़की को घर से बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने के इरादे से ले गया। जब बेटी को पता लगा कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद साकिब है, तो वह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर आ गई और परिवार के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन गांव वालों के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मांतरण कानून के तहत धामपुर का यह पहला और बिजनौर का दूसरा मुकदमा है। इससे पहले शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed