{"_id":"62efd24cb4d0353f53129851","slug":"man-suicides-by-jumping-in-front-of-a-train-in-modipuram-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मोदीपुरम में व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जेब में मिले पेन कार्ड से हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मोदीपुरम में व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जेब में मिले पेन कार्ड से हुई शिनाख्त
Sun, 07 Aug 2022 08:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम (मेरठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम (मेरठ)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:25 PM IST
सार
पुलिस ने जब उसके जेब की तलाशी ली तो उसके जेब के अंदर उसका पैन कार्ड मिला जिस पर उसका नाम सुनील कुमार (40) पुत्र महावीर सिंह निवासी कंकरखेड़ा गोविंदपुरी लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना कंकरखेड़ा थाना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट स्टेशन के पास चलती ट्रेन के आगे एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक शव पड़ा रहा। काफी देर बाद कांग्रेस नेत्री की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तब शव को ट्रैक से हटवाया।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब सात बजे कैंट स्टेशन के पास चलती हुई ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहीं कांगेस नेत्री रीना शर्मा ने यह देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के काफी देर बाद जीआरपी पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से उसके शव की शिनाख्त करने के लिए कहा लेकिन उसे कोई नहीं पहचान पाया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब उसके जेब की तलाशी ली तो उसके जेब के अंदर उसका पैन कार्ड मिला जिस पर उसका नाम सुनील कुमार (40) पुत्र महावीर सिंह निवासी कंकरखेड़ा गोविंदपुरी लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना कंकरखेड़ा थाना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
अभी तक आत्महत्या कारण कोई भी सामने नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार फोटोग्राफी का कार्य करता था।