{"_id":"5f2d15a724145267983eea9a","slug":"man-strangled-to-death-in-bijnor-police-start-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुज़फ्फरनगर: युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुज़फ्फरनगर: युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव
Fri, 07 Aug 2020 02:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar police
- फोटो : muzaffarnagar police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर में शुक्रवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव लहूलुहान हालत में क्षेत्र के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली निवासी जोगेंद्र (30) पुत्र रामपाल गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह परिजनों के काफी तलाश किए जाने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
वहीं कुछ ग्रामीण जब काम के लिए निकले तो, क्षेत्र के बाहर जंगल में एक खेत में उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/