फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man started smuggling of arms After being suspended in Muzaffarangar

पिता पढ़ाते हैं इतिहास, बेटा बना समाज का दुश्मन, निलंबित होने के बाद करने लगा हथियारों की तस्करी

Thu, 29 Oct 2020 01:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Oct 2020 01:22 AM IST
सार

  • असली दिखाकर नकली जैकेट्स भी बेच देते थे गिरोह के सदस्य
  • इनके तीन साथी 12 अक्तूबर को पांच पिस्टलों के साथ धरे गए थे

विज्ञापन
man started smuggling of arms After being suspended in Muzaffarangar
muzaffarnagar news, up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शिक्षक नेता चंद्रपाल का बेटा सुनील चंद्रा बीज निगम से 53 लाख के गबन में सस्पेंड होने के बाद पिस्टल तस्करी के धंधे से जुड़ गया था। अपराध जगत से जुड़ने के बाद सुनील चंद्रा पिस्टल तस्करी के लिए कुख्यात रंजीत के संपर्क में आया था, जिसके बाद वह गिरोह बनाकर इस धंधे से जुड़ गया। पिस्टल, तमंचे के साथ बुलेट प्रूफ जैकेट्स भी यह बेचने लगे।  
विज्ञापन


 एसएएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बुलेटप्रूफ जैकेट्स की तस्करी करने वाला श्याम किशन चेन्नई निवासी सुरेश नामक व्यक्ति से 50 से 55 हजार रुपये में जैकेट्स लाकर पश्चिमी यूपी में कई लोगों को दोगुने से भी अधिक कीमत 1.25 लाख से 1.35 लाख रुपये में सप्लाई कर चुका है। आरोपी श्याम किशन के पास से दो नकली बुलेटप्रूफ जैकेट्स भी बरामद की गईं हैं, उसका इरादा असली बुलेटप्रूफ जैकेट्स दिखाकर नकली बेच  देने का भी था। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जानसठ  और एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि हाल ही में गत 12 अक्तूबर को ही जानसठ थाना पुलिस ने रंजीत व उसके साथियों मनीष ठाकुर व अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर पांच पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद की थी। इस दौरान सुनील चंद्रा व मानसिंह फरार हो गए थे।

तभी से पुलिस सुनील चंद्रा को ट्रेस कर रही थी और इसी दौरान उसके बुलेटप्रूफ जैकेट्स बेचने वाले मुख्य आरोपी श्यामकिशन मेहरा से संपर्क होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर सुनील चंद्रा व मानसिंह के साथ ही श्यामकिशन मेहरा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक बुलेटप्रूफ जैकेट, दो नकली जैकेट, दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए।

बुलेटप्रूफ जैकेट्स के खरीदारों को तलाश रही पुलिस
एसएसपी ने बताया कि पश्चिमी यूपी में किन लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट्स बेची गईं हैं, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। इनमें अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के साथ ही कुछ रसूखदार भी बताए जा रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पिता पढ़ाते हैं इतिहास, बेटा समाज का दुश्मन
हथियार तस्करी के धंधे से जुड़े सुनील चंद्रा के पिता चंद्रपाल मूल रूप से मंसूरपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बोपाड़ा के रहने वाले हैं। चंद्रपाल मीरापुर के एसडी इंटर कॉलेज में इतिहास के शिक्षक हैं और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद पर हैं। चंद्रपाल की पत्नी संतोष देवी नगर पंचायत मीरापुर में वार्ड सभासद हैं। अच्छे-खासे परिवार से संबंध होने के बावजूद शिक्षक का बेटा सुनील चंद्रा अपराध जगत से जुड़कर समाज का दुश्मन बन बैठा।

अय्याशी के चलते गंवाई बीज निगम की नौकरी
पुलिस के अनुसार सुनील चंद्रा खुद भी बीज निगम के अकाउंट अफसर पद पर मेरठ में तैनात रहा है। सरकारी नौकरी लगने के बाद सुनील अय्याशी में लिप्त हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रेम-विवाह करने के बावजूद उसके लगातार अन्य युवतियों से संबंध बने रहे, जिनके खर्च पूरे करने के लिए उसने विभागीय 53 लाख रुपयों का ही गबन कर लिया।

मामला खुलने के बाद करीब पांच साल पूर्व विभाग की ओर से उसके खिलाफ मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में गबन का मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद वह अपराध जगत से जुड़कर पिस्टल तस्करी का धंधा करने लगा। इसके बाद वह बुलेटप्रूफ जैकेट्स के धंधे तक जा पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed