फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot in love affair, three people sued

प्रेम-प्रसंग में युवक को गोली मारी, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Feb 2018 04:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Feb 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
man shot in love affair, three people sued
घायल युवक अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में रजपुरा चौकी के पास प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिजनों ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गंगानगर एसओ दिनेश चंद्र के मुताबिक हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अनाज मंडी निवासी हरीश (35) पुत्र रघुवीर सिंह बाइक मेकेनिक है। वह शादीशुदा है। उसका कसेरूबक्सर निवासी एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार सुबह करीब दस बजे बक्सर टेंपू स्टैंड के पास हरीश और महिला मिले, इसके बाद वे कार में बैठकर मवाना की ओर चल दिए। 
विज्ञापन


पढ़ें : प्रोफेसर के उत्पीड़न से तंग छात्रा ने छोड़ी परीक्षा, एक ने काटी नस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला ने हरीश के मोबाइल से कॉल कर अपने भाई मिंटू उर्फ पिंटू को बुला लिया। इस पर मिंटू अपने दोस्त अनुज उर्फ ऐडा के साथ जेपी कॉलेज के पास पहुंचा और हरीश की कार में बैठ गया। रास्ते में रजपुरा चौकी से कुछ दूरी पर हरीश व मिंटू में नोकझोंक हो गई। इस बीच हरीश कार से उतरा तो मिंटू ने तमंचे से उसकी कमर में गोली मार दी। इस पर हरीश भागने लगा तो आरोपी ने फिर से गोली चला दी। हालांकि दूसरी गोली हरीश को नहीं लगी। इसके बाद हरीश एक कॉलेज के अंदर घुस गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो मिंटू ने तमंचा दिखाकर एक बाइक सवार को रोका और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। जबकि उसका दोस्त पैदल ही भाग निकला। यह देख रजपुरा चौकी की फैंटम ने बाइक का पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने घायल हरीश को अस्पताल में भर्ती कराकर महिला को पकड़ लिया। वहीं हरीश के भाई उमेश ने गंगानगर थाने में महिला, मिंटू और अनुज पुत्र दौलतराम निवासी कसेरूबक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

काफी समय से चल रहा है प्रेम प्रसंग
एसओ दिनेश चंद्र ने बताया कि युवक और महिला दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के बीच शादी से पहले सेे ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में पहले भी विवाद हो चुका है। मामला इंचौली थाने तक पहुंचा था। उसके बाद भी दोनों के बीच बातें जारी रहीं। महिला बीएड कर रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed